Kanpur: रिफाइंड से लदी पिकअप वैन में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने पाया काबू, ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ हादसा
कानपुर, अमृत विचार। साढ़ थाने में एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। देखते ही देखते पिकअप वैन में भीषण आग लग गई। सूचना पाकर पुलिस दमकलकर्मियों के साथ मौके पर पहुंची।
साढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेहटा और भवेदना गांव के बीच में रिफाइंड से लदी एक पिकअप वैन ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित हो गई और खंती किनारे लगे बबूल के पेड़ से जा टकराई। इसके बाद पिकअप वैन में भीषण आग लग गई और गाड़ी धू-धूकर जलने लगी।
राहगीरों की सूचना पर पुलिस दमकल कर्मियों के साथ मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। फिलहाल पिकअप वैन में लगी आग से हजारों का माल जलकर खाक हो गया है।
