ब्रेकिंग - रामनगर: गिरिजा मन्दिर परिसर की दुकानों में लगी भीषण आग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। प्रसिद्ध गिरिजा मंदिर की तलहटी पर अस्थायी रूप से बनी प्रसाद विक्रेताओं की दुकानों में भीषण आग लग गयी। जब तक आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड पहुंचती तब तक सभी दुकानें जलकर राख हो गयी थी।

आग लगने का कारण पता नही चल पाया लेकिन अग्निशमन दल का कहना है कि मंदिर में धूप जलाने के दौरान चुन्नी ने आग पकड़ ली जो गिरकर नीचे दुकानों पर जा गिरी जिससे यह भीषण कांड हो गया।

बता दें कि कोसी के रोखड़ में मन्दिर के नीचे लगभग पंदह बीस लोगो ने अस्थायी रूप से अपनी दुकानें बनाई है जो श्रद्धालुओ के लिए प्रशाद ओर चाय आदि बनाकर अपनी आजीविका चलाते है। आग लगने के दौरान प्रभावित दुकानदारों में चीख पुकार मच गई। जब तक फायर ब्रिगेड आती तब तक सबकुछ जलकर राख हो गया था। एक अनुमान के मुताबिक दुकानों में रखा लाखो के समान जलकर राख हो गया था। अग्निशन का कहना है कि 12 से 13 दुकानें जलकर राख हुई है।

संबंधित समाचार