रुद्रपुर में भाजपा समर्थित पार्षद की गोली मारकर की हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। जिले में भाजपा समर्थित नगर निगम पार्षद की घर के बाहर बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। धामी की हत्या की खबर सुनकर भाजपा नेताओं का अस्पताल के बाहर जमावड़ा लग गया। सोमवार सुबह दो बदमाशों ने भदईपुरा पार्षद प्रकाश धामी को काम के …

रुद्रपुर, अमृत विचार। जिले में भाजपा समर्थित नगर निगम पार्षद की घर के बाहर बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। धामी की हत्या की खबर सुनकर भाजपा नेताओं का अस्पताल के बाहर जमावड़ा लग गया।

सोमवार सुबह दो बदमाशों ने भदईपुरा पार्षद प्रकाश धामी को काम के बहाने घर से बाहर बुलाया और धामी के बाहर निकलते ही उन पर फायरिंग कर दी। इस बीच धामी ने भागने का भी प्रयास किया। लेकिन गोली गले और सीने में लगने की वजह से भाग नहीं पाए।

आनन-फानन में परिजन धामी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्यारों की तलाश में कई टीमें लगा दी हैं। वहीं हत्या में प्रयुक्त आई20 गाड़ी की भी तलाश कर रही है। लेकिन बताया जा रहा है गाड़ी में चार लोग थे। वही गाड़ी में लगी नंबर प्लेट फर्जी बताई जा रही है।

संबंधित समाचार