रुद्रपुर: मछली पकड़ने से रोका तो तालाब संचालक को किया घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। रंपुरा चौकी इलाके में मछली का तलाब संचालक ने दबंगों को मछली पकड़ने से रोका तो हथियारबंद दबंगों ने उस पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल ने जिला अस्पताल में उपचार कराया और पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार वार्ड-24 रंपुरा बस्ती निवासी अंकुर पाल ने बताया कि गांव भुरारानी में उसके पिता का मछली का तालाब है। 25 मार्च की दोपहर साढ़े तीन बजे वह अपने पिता व साक्षीदार के साथ तालाब पर बैठा था। इस बीच तालाब पर काम करने वाले प्रेम पाल का भाई व उसका बेटा रोहित निवासी बलवंत कॉलोनी बिलासपुर यूपी अपने भाईयों के साथ आया और जबरन मछली पकड़ने लगा।

विरोध किया तो आरोपियों ने फोन कर अपने हथियारबंद साथियों को बुलाया और अभद्रता करते हुए पिता दीनदयाल पर हमला कर घायल कर दिया। आरोप था कि हमलावर जाते जाते कार संख्या यूके-06 सीए-1801 को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोप था कि अधमरा समझकर हमलावर मौके से फरार हो गया। घायल पिता को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

संबंधित समाचार