बदायूं: जिले में गेहूं की हुई बंपर पैदावार, डीएम के समक्ष हुई क्रॉप कटिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने मंगलवार को ब्लॉक जगत के ग्राम खुनक में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत मौसम रबी वर्ष 2023-24 के अंतर्गत गेहूं की फसल की क्रॉप कटिंग अपने समक्ष करवाई। करीब 43.33 वर्ग मीटर में 26 किलो 500 ग्राम गेहूं की उपज प्राप्त हुई। इस प्रकार यह एक बीघे में करीब 5.25 कुंतल तथा एक हेक्टेयर में करीब 60 कुंतल की फसल उपज प्राप्त हुई।

जिलाधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत मौसम रबी वर्ष 2023-24 के लिए जनपद बदायूं के लिए फसल लाही, सरसों, मसूर व गेहूं की फसल नोटिफाईड है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को ब्लॉक जगत के ग्राम खुनक में क्रॉप कटिंग करवाई गई, जिसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिले और अच्छी फसल प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर सुखलाल प्रसाद वर्मा, तहसीलदार सदर सुरेंद्र कुमार, सहायक सांख्यिकी अधिकारी अजय विक्रम सिंह, गगन पटेल, राजस्व निरीक्षक प्यारेलाल, लेखपाल नीरज कुमार, रमाशंकर शर्मा तथा बीमा कंपनी जिला समन्वय धीरेंद्र दीक्षित व शैलेंद्र सिंह मौजूद रहे।

ये भी पढे़ं- बदायूं: नवरात्र में भी शहर की सफाई नहीं करा पाई पालिका, जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर

 

संबंधित समाचार