आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से भरी बस पीछे से ट्रक में घुसी, 23 लोग घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार रात एक अयोध्या से दर्शन कर लौट रही यात्रियों से भरी एक बस खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। इस हादसे में 23 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची फतेहाबाद पुलिस और यूपीडा की टीम ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद में भर्ती कराया। वहीं पांच की हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 2:30 बजे अयोध्या से दर्शन कर यात्रियों से भरी एक बस हरियाणा जा रही थी। जैसे ही थाना फतेहाबाद क्षेत्र के अंतर्गत आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 29 पर पहुंची बस चालक को नींद की झपकी आ जाने की वजह से खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई।

इस दौरान बस में बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। इस हादसे में 23 लोग घायल हो गए। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद में भर्ती कराया। जहां पांच की हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया गया है। 

ये भी पढे़ं- Agra: ताजमहल में वीडियो बनाने को लेकर हुआ विवाद, CISF जवान से भिड़ी युवती...हुई मारपीट और धक्कामुक्की

 

संबंधित समाचार