बरेली: कार्यकर्ता शपथ लें, उनका बूथ सबसे अधिक वोटों से जीतेगा- धर्मपाल सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: मीरगंज विधानसभा क्षेत्र में श्रीराम बैंक्वेट हॉल में बृहस्पतिवार को बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में मुख्य अतिथि मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ता शपथ लें कि उनका बूथ सबसे ज्यादा वोटों से जीतेगा। सांसद संतोष गंगवार ने कहा कि लोकसभा प्रत्याशी को वोट देकर प्रधानमंत्री के हाथों को मजबूत करने का काम करें। 

लोकसभा प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा कि मेरा बूथ सबसे मजबूत के आधार पर बूथ अध्यक्ष काम करें। जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह ने कहा कि बूथ अध्यक्ष का कार्य सबसे ज्यादा जिम्मेदारी का होता है। भाजपा का यही मंत्र है, बूथ जीता तो चुनाव जीता। लोकसभा संयोजक राजकुमार शर्मा, विधायक डॉ. डीसी वर्मा, सोमपाल शर्मा, विधानसभा संयोजक भगवान सिंह गंगवार, ब्लॉक प्रमुख कृष्ण गोपाल गंगवार, सत्येंद्र सिंह यादव, तेजपाल फौजी, शिवम शर्मा, कुलबीर सिंह आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- बरेली: लोडर से बच्चे ने नकदी भरा बैग किया चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

संबंधित समाचार