बरेली: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, बैरिकेडिंग को लेकर अधिवक्ताओं ने किया विरोध 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव को लेकर जिले में तीसरे चरण के तहत सात मई को होने वाले मतदान के लिए बरेली और आंवला सीट के लिए शुक्रवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उससे पहले कलेक्ट्रेट में व उसके आस पास बैरिकेडिंग की गई है। इसको लेकर अधिवक्ताओं में रोष है। उनको अपने चैम्बर में जाने में कफी दिक्कत हो रहीं है।

जिसको लेकर आज अधिवक्ताओं ने बैरिकेडिंग का विरोध किया। काफी देर तक वहां हंगामा होता रहा। वहीं, अधिवक्ताओं का कहना था कि बैरिकेडिंग केवल जिला अधिकारी को अपने परिसर में करानी थी। आज से पहले इस तरह बैरिकेडिंग नहीं की गई। कई अधिवक्ताओं को अपने चेम्बर तक जानें में काफी दिक्कतों  का सामना करना पड़ रहा था। जब अधिकारियों ने अधिवक्ताओं को समझाया तब जाकर माहौल शांत हुआ।

ये भी पढ़ें-  Lok Sabha Election 2024: बरेली और आंवला सीट के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, कलेक्ट्रेट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

संबंधित समाचार