Fatehpur Accident: सड़क हादसे में स्कूटी सवार शिक्षिका की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर, अमृत विचार। शहर से विद्यालय जाने के लिए निकली स्कूटी सवार एक शिक्षिका सोमवार सुबह सड़क हादसे का शिकार हो गई। हुसेनगंज के जमरावा के पास बेकाबू वाहन की टक्कर से शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

शहर के देवीगंज स्थित हरगनपुर निवासी रमेश चंद्र मौर्य की बेटी स्वाती मौर्य भिटौरा ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय पूरेसूदा में  सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थीं। रोज की तरह सोमवार सुबह वह विद्यालय जाने के लिए स्कूटी से घर से निकली थीं, तभी वह जमरावा के पास ही पहुंची थीं। 

तभी पीछे से आ रहे बेकाबू वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार शिक्षिका गिर कर वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी देते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

संबंधित समाचार