गौवंश की टक्कर से बाइक सवार की मौत, बाजार से वापस आते समय रास्ते में हुआ हादसा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर,अमृत विचार। कोतवाली इलाके में मंगलवार की देर शाम आवारा गौवंश से टकराकर बाइक सवार की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

ऐसे हुई घटना 
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ग्राम लैलखुर्द निवासी मनोज कुमार (32) वर्ष पुत्र राजेन्द्र अपनी बाइक से बाजार से महमूदाबाद की ओर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में बजाज एजेंसी के समीप अचनाक एक गौवंश के आ जाने से बाइक गौवंश से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस  ने घायल युवक को इलाज के लिए सीएचसी महमूदाबाद में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है

संबंधित समाचार