बहराइच में हादसा: मधुमक्खियों के झुंड ने किसान को घेरा, काटने से हुई मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मटेरा/ बहराइच,अमृत विचार। जनपद के इंटहा गांव निवासी किसान बृहस्पतिवार सुबह खेत में गेहूं कटाई करने गया था। खेत में किसान पर मधुमक्खियों के झुंड ने काटना शुरू कर दिया। कुछ देर में ही युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

कोतवाली नानपारा क्षेत्र के ग्राम पंचायत इंटहा में बृहस्पतिवार को सुबह जैस कुमार पुत्र पृथ्वीराज उम्र लगभग 45 वर्ष खेत में गेहूं कटाई करने के लिए गया हुआ था तभी मधुमक्खियों के झुंड ने आक्रमण कर उसे जमकर काटा। आसपास के लोगों ने देखा तो किसी तरह बचाकर वहां से इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, तभी उसने दम तोड़ दिया। मृतक जैस कुमार की तीन लड़कियां हैं और पत्नी दोनों आंखों से दृष्टिहीन है। जैस कुमार के मरने की खबर सुनकर पूरे परिवार में कोहराम बच गया। जैस कुमार खेती किसानी कर पूरे परिवार का जीवन यापन करता था। कोतवाली में घटना की जानकारी दी गई है।

ये भी पढ़ें -Road Accident: एटा में बड़ा हादसा, डिवाइडर से टकराई बेकाबू कार, दो मासूम समेत चार की मौत

संबंधित समाचार