हल्द्वानी: मतदान कर घर लौटे किसान की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। मतदान कर घर लौटे किसान की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह भूसा ढोने जा रहे थे और बरामदे में बैठे-बैठे गिर गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। 

पूर्वीखेड़ा गौलापार निवासी जीवन सिंह डसीला (55 वर्ष) पेशे से किसान हैं। शुक्रवार को वह घर के पास स्थित बूथ में मतदान करने गए थे। लौटकर घर पहुंचे तो भूसा ढुलाई के काम में लग गए। तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वह बरामदे में बैठ गए। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, जीवन जमीन पर गिर गए और बेसुध हो गए।

यह देख परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगी। 

संबंधित समाचार