अयोध्या: लद्दाख के उपराज्यपाल ने किया रामलला का दर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। लद्दाख के उपराज्यपाल बीपी मिश्रा शनिवार को रामलला का दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंचे। महर्षि बाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एडीएम सिटी और एसपी सिटी ने उनका स्वागत किया। राज्यपाल ने प्रोटोकॉल के साथ पहुंचकर श्रीराम जन्मभूमि परिसर में रामलला का पूजन अर्चन किया। उन्होंने राम मंदिर की आभा देखकर प्रसन्नता व्यक्त की।

वह आज रात्रि डोगरा रेजीमेंट के विशिष्ट अतिथि गृह में विश्राम के बाद रविवार को लद्दाख के लिए वापस रवाना होंगे। बताते चलें कि राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद से देश सभी राज्यों के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों का अयोध्या दौरा चल रहा है। इसी क्रम शनिवार लद्दाख के उपराज्यपाल भी अपने परिवार के साथ अयोध्या पहुंचे हैं।

यह भी पढ़ें:-UP Board Result 2024: बलरामपुर में बढ़ई की बेटी ने दसवीं तो सफाई कर्मी की बेटे ने बारहवीं में किया कमाल

संबंधित समाचार