Auraiya News: पुलिस ने चोरी की घटना में वांछित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार...चोरी का माल बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया में पुलिस ने चोरी की घटना के तीन वांछितों को किया गिरफ्तार

औरैया, अमृत विचार। थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान उपनिरीक्षक विनोद कुमार द्वारा मय हमराही के साथ पुलिस गश्त पर निकले थे, तभी मुखबिर की सूचना मिली कि बेला रोड नदी के पुल के पास एक कार मे बैठे तीन व्यक्ति बस ऑटो में चोरी करते है और वह चोरी की योजना बना रहे है। जिनके पास अवैध असलहा भी है। 

पुलिस ने सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपने नाम अजय कुमार उर्फ बबलू , विमल, सागर शाक्य बताए। तीनों आरोपियों की तलाशी में दो देशी तमंचा 12 बोर व चार जिंदा कारतूस, एक एंड्रॉयड मोबाइल, एक हार पीली धातु, 2000 रूपये तथा एक अल्टो कार बरामद हुई। 

कोतवाली पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।सभी आरोपी फूलपुर राजपुर जनपद कन्नौज के निवासी बताए जा रहे हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ बेला थाने में चोरी सहित अन्य मुकदमें दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें- Auraiya: शादीशुदा प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को रात भर बंद कर पीटा...मूछें और भौंह की साफ, अगली सुबह पुलिस के किया सुपुर्द

संबंधित समाचार