टनकपुर: रिश्तेदार की शादी से वापस अपने गांव लौट रहा था शख्स, लधिया नदी में गिरने से हुई मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टनकपुर, अमृत विचार। जिले के दुधौरी गांव में पहाड़ी रास्ते से पांव फिसल जाने के कारण एक ग्रामीण नदी में जा गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बुड़म गांव का रहने वाला यह व्यक्ति अपने रिश्तेदार के घर शादी में आया था। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। 

जानकारी के मुताबिक बुड़म निवासी अर्जुन सिंह (40) पुत्र पान सिंह अपने रिश्तेदार की शादी में शिरकत करने के लिए दुधौरी गांव आया था। ग्राम प्रधान दीवान सिंह ने बताया कि बुधवार को वापस अपने गांव बुड़म जाते वक्त अर्जुन का पहाड़ी से पांव फिसल गया और वह नीचे लधिया नदी में गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

अर्जुन सिंह के चार बच्चे हैं। चल्थी पुलिस चौकी के प्रभारी निर्मल लटवाल ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

संबंधित समाचार