लखनऊ: प्रख्यात व्यंग्यकार सर्वेश अस्थाना की पत्नी का निधन, SGPGI में चल रहा था इलाज  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। प्रख्यात व्यंग्यकार और भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद केंद्र सरकार के सलाहकार सर्वेश अस्थाना की पत्नी अंजू अस्थाना का बुधवार को संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह पिछले 10 दिनों से वेंटिलेटर पर थीं।

लिवर सिरोसिस की समस्या से जूझ रहीं अंजू अस्थाना को चार महीने पहले पीजीआई की लिवर ट्रांसप्लांट यूनिट के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। 13 अप्रैल को सांस लेने में दिक्कत होने के बाद उन्हें पोस्ट ओपरेटिव वार्ड में शिफ्ट करने के बाद वेंटिलेटर पर ले लिया गया। डॉक्टर उनकी स्थिति के सामान्य होने की प्रतीक्षा कर रहे थे। बुधवार को सारी कोशिशें बेकार हो गईं और रात में उनका निधन हो गया। अंतिम संस्कार आज बैकुंठ धाम भैसा कुंड में किया जायेगा।

ये भी पढ़ें -बहराइच में भैंस ने मासूम को रौंदकर मार डाला, पिता ने लगाया ये गंभीर आरोप

संबंधित समाचार