Farrukhabad News: दरोगा की टोपी लगाकर कार में बैठा युवक...Video वायरल होने पर पुलिस तलाश में जुटी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में दरोगा की टोपी लगाकर कार में बैठे युवक का वीडियो वायरल

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। क़ायमगंज कोतवाली क्षेत्र में दरोगा की टोपी लगाए युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा।पुलिस युवक की तलाश में जुट गई है। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव घसिया चिलौली निवासी युवक कार में बैठकर दरोगा की टोपी लगाए हुए हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। युवक को पुलिस का कोई खौफ नजर नहीं आ रहा है। 

मामले पर कायमगंज कोतवाली प्रभारी रामअवतार ने बताया कि जानकारी में आया है कि एक युवक कार में बैठकर दरोगा की टोपी लगाए हुए हैं। जांच कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: पोस्टल बैलेट से पांच से सात मई तक होगा मतदान...ये लोग घर में ही करेंगे अपने मत का प्रयोग

संबंधित समाचार