काशीपुर: आईपीएल में सट्टा लगा रहे व्यक्ति को एसओजी ने धरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। एसओजी की टीम ने आईपीएल में सट्टा लगा रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। जिसके पास से पुलिस ने टीम ने नकदी व दो मोबाइल बरामद किए हैं। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एसओजी टीम को सूचना मिली थी कि मुख्य बाजार में एक व्यक्ति क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहा है। एसओजी प्रभारी प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में टीम ने सट्टा लगा रहे आवास विकास कालोनी निवासी हर्ष अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया।

उसके पास से बरामद मोबाइल में टीम को सट्टे से जुड़े जानकारियों भी मिली। मौके से टीम ने 2200 रुपये, दो मोबाइल व सट्टा पर्चियां बरामद की है। आरोपी का पुलिस ने 13 जुआ एक्ट में चालान किया गया है।

संबंधित समाचार