VIDEO: उन्नाव में थाने के अंदर महिला ने सर्वे कानूनगो का पकड़ा कॉलर, लगाए गंभीर आरोप; देखें- वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर अधिकारियों ने लिया संज्ञान

उन्नाव, अमृत विचार। शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें उन्नाव अंतर्गत गंगाघाट कोतवाली के अंदर एक महिला सर्वे कानूनगो पर गंभीर आरोप लगाते हुये उनका कॉलर पकड़ लिया। यह देख महिला सिपाही दौड़ी और महिला को खींचकर हटाया। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि अमृत विचार डॉट कॉम नहीं करता है।

बता दें शनिवार को सोशल मीडिया पर एक 16 सेकंड का गंगा घाट कोतवाली के महिला हेल्प डेस्क के अंदर का एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें सर्वे कानूनगो पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाये। इस दौरान वीडियो में महिला ने कानूनगो का कॉलर पकड़ लिया और उसे अंदर खींचने लगी यह देख मौजूद महिला सिपाहियों ने महिला को पकड़ा और खींचकर हटाया। 

जिसके बाद महिला को समझा बूझा कर शांत कराया। महिला के कॉलर पकड़ने का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया वीडियो वायरल होने पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी। वीडियो वायरल होने पर अधिकारियों ने संज्ञान लिया है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि अमृत विचार डॉट कॉम नहीं करता है।

यह भी पढ़ें- Farrukhabad: शादी समारोह से लौट रहे बाइकसवार पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार; हालत गंभीर, आरोपी चालक फरार

 

संबंधित समाचार