बाहुबली धनंजय रिहा: काले रंग की 26 गाड़ियों के काफिले संग जौनपुर रवाना, पहचान थी 9777 

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

जेल से छूटते ही समर्थकों ने लगयाा नारा- जय धनंजय, तय धनंजय

बरेली, अमृत विचार। जौनपुर के बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह बुधवार सुबह जेल से रिहा हो गया। जिसके बाद अपने समर्थकों के साथ जौनपुर के लिए रवाना हुआ। इस दौरान उसके काफिले में 26 गाड़ियां शामिल थीं। जिसकी पहचान काला कलर 9777 थी।

+65+65230

बीते शनिवार को जौनपुर जिला जेल से बाहुबली धनंजय सिंह को बरेली के सेंट्रल जेल में प्रशासनिक आधार पर ट्रांसफर किया गया था। जिसके बाद से उनके समर्थक बरेली में डेरा डाल रखा था। शनिवार को ही जौनपुर से समर्थक बरेली पहुंचे थे।

बुधवार सुबह करीब 8ः15 बजे रिहा होते ही समर्थकों ने जय धनंजय तय धनंजय का नारा लगाते हुए उनका  स्वागत किए। बता दें कि पूर्व सांसद को रंगदारी, अपहरण समेत अन्य संगीन मामले में सात साल की सजा हुई है। इस मामले में उन्हें हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी थी। लेकिन, रिहाई के कागजात जेल  प्रशासन तक न पहुंचने के कारण उन्हे रिहा नहीं किया गया था। 

पूर्व सांसद के रिहाई के कागजात जेल प्रशासन को प्रात्त हुआ। जिसके  बाद बुधवार को उसे रिहा कर दिया गया--- कुंतल  किशोर, जेल डीआईजी।

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस ने एक और लिस्ट की जारी, कांगड़ा से आनंद शर्मा और गुरुग्राम से राज बब्बर को दिया टिकट

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Spirit एयरलाइंस ने किया 34 सालों के बाद कारोबार बंद करने का ऐलान, तत्काल प्रभाव से समाप्त हुआ संचालन  
एक्शन में सीएम योगी : जल जीवन मिशन में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, खोदी गईं सड़कों-गड्ढों को तत्काल भरने के दिए निर्देश
34 साल पुरानी अमेरिकी एयरलाइंस स्पिरिट हुई बंद: तत्काल प्रभाव से सभी उड़ानें रद्द, 17,000 कर्मचारियों की नौकरी पर संकट
Maharashtra Board Results : महाराष्ट्र बोर्ड ने घोषित किए 12वीं के नतीजे, लड़कियों ने किया बेहतर प्रदर्शन
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर BJP का आया रिएक्शन, अमित मालवीय बोले-'चुनावी प्रक्रिया पर संदेह पैदा करने के प्रयासों के खिलाफ एक ''स्पष्ट संदेश'