खटीमा: किशोरी को भगाने के मामले में आरोपी पर दुष्कर्म का मामला दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। पुलिस ने एक माह पूर्व बहला फुसलाकर ले जाई गई किशोरी को आरोपी के साथ उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर से बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश कर दिया है।
 
थाना झनकईया छेत्र की एक पीड़िता ने नौ अप्रैल को सूचना दी थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को महानन्द नाम का व्यक्ति बहला फुसला कर भगा कर ले गया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर महानंद बैरागी निवासी माला कलोनी गजरौला पीलीभीत के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच एसआई मनोज देव को सौंपी गई।
 
पुलिस टीम ने सर्विलांस टीम के सहयोग से किशोरी और आरोपी को उत्तर प्रदेश जनपद गौतमबुद्ध नगर से बरामद कर लिया है। पीड़िता के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ दर्ज मामले में धारा 376 आईपीसी और पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। टीम में एसआई मनोज देव, दीपक रावल, निशा बिष्ट, एसओजी के भूपेन्द्र आर्य शामिल रहे।

संबंधित समाचार