रुद्रपुर: राजा कॉलोनी में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। थाना ट्रांजिट कैंप में किराए के मकान में रहने वाली एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि युवती सिडकुल की एक कंपनी में काम करती थी और अकेली किराए के मकान में रहती है। पुलिस ने आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा के रहने वाले गोपाल राम की बड़ी बेटी 19 वर्षीय प्रिया सिडकुल की एक कंपनी में काम करती थी। थाना ट्रांजिट कैंप की राजा कॉलोनी में किराए के मकान में रहती थी, जबकि पिता गोपाल दिल्ली में नौकरी करते हैं। सोमवार की देर शाम थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस को खबर मिली कि प्रिया का कमरे में शव लटका हुआ है। सूचना मिलते ही महिला दारोगा गोल्डी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची। जहां प्रिया पंखे की कुंडी में फंदा लगाकर लटकी मिली।

घटनास्थल पर कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता ने बताया कि डेढ़ साल पहले ही प्रिया की सिडकुल की कंपनी में नौकरी लगी थी और उसकी तीन बेटियां व एक बेटा है। प्रिया उनकी सबसे बड़ी बेटी थी। पुलिस ने आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार