बरेली: सेना के दो जवानों समेत 46 संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना की रफ्तार अक्टूबर महीने में रोजाना कम हो रही है। शुक्रवार देर शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार दो सेना और वायुसेना कर्मी के जवानों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, जिले में कोई मौत न होने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राहत की …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना की रफ्तार अक्टूबर महीने में रोजाना कम हो रही है। शुक्रवार देर शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार दो सेना और वायुसेना कर्मी के जवानों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, जिले में कोई मौत न होने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

सीएमओ डा. वीके शुक्ल के अनुसार शुक्रवार को आईवीआरआई से 3288 सैंपलों की जांच में दो लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। एंटीजन व ट्रूनॉट से 28 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शेष संक्रमित निजी लैब से निकले हैं। कुल 46 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

इन इलाकों में मिले संक्रमित
पवन विहार, कूर्मांचल नगर, सुभाष नगर, सीबीगंज, वीर सावरकर नगर, मॉडल नगर, जोगी नवादा, ग्रीन पार्क, पुलिस लाइन, नवादा सुनरा, बिहार कलां, शास्त्री नगर, बड़ी विहार, अर्चना रेजिडेंसी, बिहारीपुर, सूफीटोला, खंजनपुर, धरबिथोरिया, सतुरिया खास, कैंट, बहोरा, ब्रहमपुरा,सैनिक कालोनी, राजेंद्र नगर, रामनगर कालोनी, नवादा शेखान, विक्रमपुर, उड़ला, मधौरी में संक्रमित निकले है।

संबंधित समाचार