हल्द्वानी: हाईकोर्ट के लिए गौलापार में वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया अंतिम चरण में

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। गौलापार में हाईकोर्ट के लिए लगभग सारी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गईं हैं। वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। लोक निर्माण विभाग जल्द ही वन भूमि हस्तांरण के लिए ऑनलाइन आवेदन कर देगा।

उधर जिला प्रशासन हाईकोर्ट के आवासीय परिसर के लिए चोरगलिया रोड पर वर्ग-4 की जमीन देखी जा रही है। बता दें कि, भारत सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की क्षेत्रीय अधिकार प्राप्त समिति की 24 जनवरी 2024 को हुई 84वीं बैठक के निर्णय पर चर्चा और विचार विमर्श किया गया। 

इसके तहत आरईसी ने उच्च न्यायालय के स्थानांतरण के लिए 26.08 हेक्टेयर भूमि के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था। इसके बाद जिला प्रशासन ने हाईकोर्ट के लिए जिले में कई जगह जमीन खोजी। चौसला (बेलबसानी) में भी जमीन चिह्नित की गई लेकिन हाईकोर्ट के न्यायाधीशों ने इसे खारिज कर दिया था।

हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने प्रमुख सचिव लॉ-कैम-एलआर उत्तराखंड सरकार को पत्र भेजा था। इसमें गौलापार में हाईकोर्ट के लिए 20.8 हेक्टेयर जमीन के लिए नए सिरे से प्रस्ताव बनाने को कहा था। जिसके बाद एक बार फिर अब गौलापार ही हाईकोर्ट के लिए मुफीद साबित हुआ।

संबंधित समाचार