रामनगर: चलती जिप्सी में अचानक निकली आग की लपटें, पर्यटकों ने कूदकर बचाई जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। वन प्रभाग पवलगढ़ क्षेत्र में सफारी के दौरान चलती जिप्सी से अचानक आग की लपटें निकलने लगी। आग लगने से जिप्सी में सवार पर्यटको ने कूदकर अपने को सुरिक्षत किया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनगर वनप्रभाग के सीतावनी पवलगढ़ क्षेत्र से पर्यटकों को जिप्सी लेकर आ रही थी। तभी बेलपड़ाव व पवलगढ़ मार्ग पर जिप्सी में अचानक आग लग गई जिस पर पर्यटकों ने कूदकर जान बचाई। जिप्सी में लगी आग देख लोगों ने दमकल को फोन किया और क्षेत्र के ग्रामीणों की मदद से किसी प्रकार आग पर काबू पाया। जिप्सी में सवार सभी पर्यटक सुरक्षित हैं। 

संबंधित समाचार