मोदी तानाशाही में भरोसा करते हैं, विपक्ष इस चुनाव में उन्हें सबक सिखाएगा: मल्लिकार्जुन खड़गे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

झारखंड: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तानाशाही में भरोसा करते हैं और विपक्ष इस चुनाव में उन्हें सबक सिखाएगा।

खड़गे ने चतरा से कांग्रेस के उम्मीदवार के एन त्रिपाठी के समर्थन में यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंस) गठबंधन से अलग नहीं होने के कारण जेल में डाल दिया गया। खरगे ने कहा, ‘‘हम लोकतंत्र में भरोसा करते हैं और वह तानाशाही में विश्वास करते हैं।

हम उन्हें सबक सिखाएंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के हथियार हैं और हम उनके द्वारा प्रचारित आरएसएस की विचारधारा के खिलाफ लड़ रहे हैं।’’ खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अभिनेताओं और उद्योगपतियों को आमंत्रित करना नहीं भूले, लेकिन उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित नहीं किया। 

ये भी पढेंं- जयपुर के 50 से अधिक स्कूलों में बम विस्फोट की धमकी, जांच में कुछ नहीं मिला 

संबंधित समाचार