हल्द्वानी: मारपीट में युवक की मौत, सिर पर किया था हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। मारपीट में घायल युवक की मौत हो गई। उसका डा.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में उपचार नारायणपुरम हल्दूचौड़ निवासी संजय पांडे (28) बेरीपड़ाव में एक कंपनी में काम करता था। उसकी पत्नी उसे पहले ही छोड़ कर जा चुकी है। वह यहां दो साल की बेटी और मां के साथ रहता था। बताया जाता है कि सात मई को वह ड्यूटी से घर नहीं लौटा। पता चला कि वह अपने दोस्त के साथ गोरापड़ाव गया था।

जहां अज्ञात लोगों ने संजय के सिर पर हमला किया। दोस्त वहां से भाग कर जान बचाई। संजय को लोगों ने सड़क पर पड़ा देखा तो एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। दूसरे दिन उसके दोस्त ने संजय की मां को घटना बताई। सोमवार को संजय की मौत हो गई। परिजनों की ओर से अज्ञात हमलावर के ​खिलाफ मंडी पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। 

संबंधित समाचार