काशीपुर में नंबर प्लेट छिपाने पर 12 डंपर सीज, 25 का चालान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। परिवहन विभाग ने डंपरों की नंबर प्लेट छिपाने व छेड़छाड़ करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान लापरवाही बरतने वाले 12 डंपरों को सीज करने, जबकि 25 डंपरों के 10-10 हजार रुपए का चालान काटे हैं।

मंगलवार को एआरटीओ विमल पांडेय ने बताया कि नंबर प्लेट को मिट्टी आदि लगाकर छिपाने वाले डंपरों चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि डंपरों की नंबर प्लेट को छिपाकर डंपर चालक लापरवाही से डंपर को चलाते पाए गए हैं। बताया कि ऐसी स्थिति में दुर्घटना आदि को अंजाम देकर डंपर चालक फरार हो जाते हैं।

बताया कि नंबर प्लेट के स्पष्ट नहीं दिखने पर डंपर को पकड़ना काफी मुश्किल होता है। बीती देर रात प्रवर्तन अधिकारी अभिलाष गैरोला, जगदीश चंद्र व जितेंद्र बहादुर चंद ने जसपुर, सुल्तानपुर पट्टी, काशीपुर हाईवे पर कार्रवाई करते हुए 12 डंपरों को सीज किया है। 25 डंपरों का चालान काटा है।

संबंधित समाचार