Loksabha election 2024: कैसरगंज चुनाव के लिए पांच बजे से बंद होगी भारत नेपाल सीमा-देखिये क्या बोलीं DM

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सामान्य आवागमन पर 72 घंटे रहेगी पाबंदी, मतदान के बाद खुलेगी सीमा

रूपईडीहा/ बहराइच, अमृत विचार। कैसरगंज सीट के लिए 20 मई को आयोजित मतदान से 72 घंटे पूर्व भारत नेपाल सीमा सील कर दी गई है। इस दौरान सामान्य आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा। जबकि इमरजेंसी सेवाएं बहाल रहेंगी। 

जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के पांचवें चरण में 57-कैसरगंज (आंशिक) लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र हेतु 20 मई को होने वाले मतदान के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों तथा 01 अप्रैल को हुई भारत-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा समन्वय बैठक हुई थी। सहमति के क्रम में बहराइच के नेपाल राष्ट्र से लगने वाली अन्तर्राष्ट्रीय सीमा शुक्रवार को सांय पांच बजे से 20 मई को मतदान समाप्ति की अवधि तक के लिए सील किये जाने के आदेश पारित किये गये हैं।

डीएम मोनिका रानी ने बताया कि उपरोक्त अवधि में मेडिकल इमरजेंसी में पास जारी किये जाने के लिए एसएसबी कमाण्डेंट 42वीं वाहिनी व 59वीं वाहिनी एवं 70वीं वाहिनी लखीमपुरी खीरी अथवा उनके द्वारा नामित सहायक सेनानायक स्तर के प्रतिनिधि को एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आवागमन करने हेतु पास जारी करने हेतु उप जिला मजिस्ट्रेट नानपारा व मिहींपुरवा (मोतीपुर)/पुलिस क्षेत्राधिकारी, नानपारा व मोतीपुर को अधिकृत किया गया है।

ये भी पढ़ें -प्रभु राम की तरह पीएम और सीएम ने निषादों को गले लगाया :संजय निषाद

संबंधित समाचार