पीलीभीत: बरेली से ही पूरा काम करता है नगर पालिका का जेई, नाला निर्माण में कर दिया भ्रष्टाचार...भाकियू ने डीएम से की शिकायत 

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार: नगर पालिका के जेई पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया है। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत ) के कार्यकर्ताओं ने डीएम से मामले की शिकायत की है। जिसमें जांच कराकर जेई पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा की अगुवाई में शुक्रवार को कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन दिया। जिसमें नगर पालिका के जेई के भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की गई।

ज्ञापन में बताया कि नगरपालिका पीलीभीत में कार्यरत जेई पर वर्तमान में नगर पालिका बीसलपुर और नौगवां पकड़िया नगर पंचायत का भी चार्ज हैं। आरोप लगाया कि जेई की ओर से नियमित कार्य नहीं किया जाता है। वह बरेली से ही पूरा काम कर रहे हैं।

साथ ही आरआरसी नाला निर्माण में कार्यदायी संस्था से सांठगांठ कर अधोमानक निर्माण कराया जा रहा है। जोकि जनहित में उचित नहीं है। ऐसे जेई पर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में मंडल अध्यक्ष सतविंदर सिंह काहलो, अजय कुमार, वीरेंद्र कुमार, भूपराम, जयवीर सिंह आदि थे।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: डकैती से सताया डर...पीड़ित के साथ डीएम-एसपी से मिले व्यापारी नेता, मिला सुरक्षा का आश्वासन 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Ghaziabad News: गाजियाबाद में मोहर्रम जुलूस के दौरान 22 वर्षीय आफताब की चाकू मारकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात
Ketan Agrawal Case: जून की चिलचिलाती गर्मी में 'हुडी' ने खोला खूनी राज; मंगेतर ने प्रेमी संग मिलकर रची केतन की मौत की खौफनाक साजिश
खेत में हाईटेंशन पोल से लटकता मिला युवक का शव, PM का इंतजार, जांच में जुटी पुलिस
अलीगंज अग्निकांड पोस्टमार्टम रिपोर्ट: दम घुटने से तड़पकर गई 15 जिंदगी, फेफड़ों और गले में जम गए थे कार्बन पार्टिकल्स
यूपी में अवैध कोचिंग सेंटरों पर बड़ा एक्शन: योगी सरकार का पूरे प्रदेश में विशेष अभियान, पंजीकृत संस्थानों का भी होगा 'सुरक्षा ऑडिट'