मोदी, योगी ने निषादों को बगल बैठाकर दिया सम्मान :संजय निषाद  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मोतिगरपुर/ सुलतानपुर, अमृत विचार। पांडेय बाबा मेला वाली बाग में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश सरकार के कैबनेट मंत्री संजय निषाद ने भाजपा प्रत्याशी मेनका संजय गांधी के पक्ष में वोट करने का आह्वान किया। उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस पर निषादों के साथ भेदभाव करने का आरोप भी लगाया।

शनिवार को मेला वाली बाग में आयोजित सभा में 12 बजकर 57 मिनट पर आसमान में हेलीकॉप्टर मंडराया तो कार्यकर्ताआंे में जोश भर गया। सभा स्थल से कुछ ही दूरी पर बने हेली पैड पर उतरे राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद का सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने पुष्प गुच्छ भेट कर स्वागत किया। प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने कहा कि भाजपा बाबा साहेब अम्बेडकर के बनाये संविधान के अनुरूप सबका साथ सबका विकास की नीति के पर काम कर रही है। 

कैबेनेट मंत्री  संजय निषाद ने कहा निषाद के बेटे को योगी और मोदी ने अपने बगल बैठाकर सम्मान दिया। सपा, बसपा ने कांग्रेस को बिना शर्त समर्थन देकर आपके आरक्षण को दबाने का काम किया। उन्होंने कहा कि पहले आपको थाना और तहसील ने सम्मान नहीं मिलता था। पहले आपको केवट, बिंद, मल्लाह कहके बुलाया जाता था। आज लोग सम्मान से निषाद जी कहकर बुलाते है। आज हर थानों पर योगी जी ने सीसीटीवी कैमरा लगवा दिया है। जो पुलिसवाला अपमान करेगा, उसकी टोपी उतर जाएगी। उन्होंने लोगों से पूछा आप लोगों को अपमान चाहिए कि सम्मान, तलवार चाहिए या व्यहार तो लोगों ने कहा सम्मान और व्यहार चाहिए। उन्होंने कहा तब आप भाजपा को मतदान कर मेनका को लोकसभा पहुचाइए। तीसरी बार मोदी प्रधानमंत्री बनाइये आपका सम्मान सुरक्षित बना रहेगा। सभा मे भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा, सदर विधायक राज प्रासाद उपाध्याय, विधायक राजेश गौतम, ऋषिकेश ओझा, रेखा निषाद, राजेश निषाद, पूर्व प्रमुख राम मूरत निषाद, प्रमुख चंद प्रताप सिंह, आनंद प्रकाश द्विवेदी, विनोद सिंह, सीता सरण त्रिपाठी, पूर्व मंत्री ओम प्रकाश पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

जब संजय निषाद ने की सोनिया गांधी की प्रशंसा 
भाजपा की चुनावी सभा के दौरान निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने मेनका गांधी को लोगों से मतदान करने की अपील कर रहे थे। उपस्थित लोगों से पूछा कि सोनिया गांधी जब रायबरेली से जीतकर गयी तो कभी आयी। लोगों ने न में जवाब दिया। उसके बाद मंत्री की जुबान फिसल गई, उन्होंने सोनिया गांधी की प्रसंशा शुरू कर दी। कहा कि महिला है। परिवार है। संवेदना रखो। बगल खड़े सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने टोका तो उन्होंने मेनका के समर्थन में कहा कि बड़ा क्षेत्र है। हो सकता है कही सुख दुख में न पहुंची हो। मलाल मत करना। वैसे महीने में दो बार क्षेत्र में लोगांे के दुख दर्द में शामिल होकर क्षेत्र के विकास में तत्पर रहती हैं। जिताकर सदन भेजिए। बड़ी पंचायत में उत्थान के लिए कानून बनाएंगे। 

व्यवहार निभाने का समय
संजय निषाद ने कहा सिंहबेरपुर में निषाद राज का किला बन रहा है। भगवान राम के मंदिर के बाद इसका स्थान देखा जा रहा है। निषाद समुदाय के उत्थान के लिए भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा काम किया है। राहुल गांधी को उत्तराधिकारी बनाने में सोनिया गांधी ने बहुत देर कर दी है। राम मंदिर निर्माण से एक फायदा हुआ है कि मुसलमान भी मुख्य धारा में आया है। ईंट देकर मंदिर निर्माण करवा रहा है। मुस्लिम भाइयों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अब तलवार चलाने का नहीं व्यवहार निभाने का समय आ गया है।

निषादों ने बनाई पार्टी
अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि हम किसी की ओर टिप्पणी नहीं करते। निषादों ने अपनी समस्या के समाधान के लिए निषाद पार्टी बना रखी है। मोदी हर घर में खाना खाने जाते हैं चाय पीते हैं। इससे बड़ा हमारे लिए और क्या होना चाहिए। समाजवादी और बीएसपी का जातिगत कार्ड सफल नहीं हो पाएगा। संकल्प पत्र में 70 साल में पहली बार निषादों को स्थान मिला है।

ये भी पढ़ें -कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का PM Modi पर करारा हमला, कहा- नरेंद्र मोदी झूठ बोलने में माहिर

संबंधित समाचार