Bareilly News: प्रचंड गर्मी का कहर, 11 साल का टूटा रिकॉर्ड...42.7 डिग्री पहुंचा पारा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री दर्ज किया गया जो इस साल सबसे अब तक सबसे अधिक रहा है। वहीं इससे पहले 19 मई तक सबसे अधिक तापमान 10 मई 2013 को 42.6 रहा था। ऐसे में करीब 11 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। वहीं रात का तापमान भी बढ़ गया है।

रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है। एक सप्ताह में छह डिग्री से अधिक बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।

आंचलिक मौसम केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तापमान में लगातार बढ़ोतरी का मुख्य कारण जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग है। आने वाले एक सप्ताह में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है। 10 जून तक गर्म हवाओं का प्रकोप जारी रहेगा। लोगों को बाहर निकलने से पहले धूप से बचाव जरूर करना चाहिए।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: एक साल में जन्मजात बीमारियों से ग्रसित 12 बच्चों को मिली नई जिंदगी

 

संबंधित समाचार