'केजरीवाल की जान को खतरा, मोदी के इशारे पर दी जा रही धमकी', संजय सिंह ने भाजपा पर बोला हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जान को खतरा बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इशारे पर खुलेआम धमकी दी जा रही है।

‘आप’ के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सोमवार को कहा कि जब से केजरीवाल जेल से बाहर आए हैं, तब से लगातार उन पर हमले का प्रयास हो रहा है। यहां तक की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उच्चतम न्यायालय के फैसले पर भी सवाल उठा दिया। ये इतने बौखलाए हुए हैं कि अब केजरीवाल को किसी भी प्रकार की हानि पहुंचाने के लिए तैयार हैं। ये ऐसे हमला करने की योजना बना रहे हैं, जिसमें उनकी जान भी जा सकती है। भाजपा ने कई बार केजरीवाल पर हमला करने की कोशिश की है लेकिन अब जगह-जगह खुलेआम धमकी दी जा रही है। पटेल नगर और राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर लिखकर हमला करने की धमकी दी जा रही है। 

सिंह ने कहा कि केजरीवाल पर यह हमला करने की तैयारी भाजपा कर रही है और इसका पूरा संचालन प्रधानमंत्री कार्यालय और प्रधानमंत्री की ओर से किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नफरत, घृणा और बदले की भावना में इस कदर आगे बढ़ चुके हैं कि वह केजरीवाल को किसी भी प्रकार का नुकसान पहुंचाने के लिए तैयार हैं। भाजपा अपनी नफरत और बदला लेने की भावना में इस स्तर तक आ गई है कि वह केजरीवाल की जान लेने को तैयार है। आप नेता ने कहा कि केजरीवाल पर पहले भी हमले होते रहे हैं। अगर उन पर हमला हुआ तो इसके लिए सीधे-सीधे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा जिम्मेदार होंगे। हम कोई भी बात बेबुनियाद और हवा में नहीं करते हैं। 

केजरीवाल को 23 दिन तक जेल में इंसुलिन नहीं दिया गया, तो हम न्यायालय गए और कोर्ट के आदेश के बाद उनकी जान बच पाई। उन्होंने पटेल नगर और राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर एक शख्स द्वारा लिखी गई धमकियों की तस्वीरें दिखाते हुए कहा कि यह अंकित गोयल नामक शख्स ने लिखी है। इस व्यक्ति द्वारा लिखी गई भाषा ठीक वही है, जो भाजपा बोलती है। देश की राजधानी दिल्ली में मुख्यमंत्री को खुलेआम धमकी दी जा रही है। 

ये भी पढ़ें-भीषण गर्मी के बीच लखनऊ में वोट देने आये बुजुर्गों का हौसला देख हो जायेंगे आप हैरान, उम्र में कोई 90 तो कोई है 100 साल का, युवाओ को दिया ये संदेश 

संबंधित समाचार