पीलीभीत: पर्वतारोही सत्यदीप ने एवरेस्ट की चोटी पर फहराया तिरंगा, दूसरे दिन ल्होत्से पर्वत की पूरी की चढ़ाई...मिल रहीं बधाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूरनपुर, अमृत विचार: कस्बे के पर्वतारोही सत्यदीप ने एवरेस्ट और ल्होत्से पर चढ़ाई कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उनकी इस साहसिक सफलता के लिए बधाइयां मिल रहीं हैं। सत्यदीप ने बताया कि वह अभी अन्य कई पर्वतों पर भी तिरंगा फहराएंगे।

कस्बे की सरवनपुरी कालोनी के रहने वाले राधाकृष्ण गुप्ता के पुत्र सत्यदीप गुप्ता कई पर्वत श्रृंखलाओं की चढ़ाई कर चुके हैं। बीते दिनों से वह अपनी टीम के साथ वह नेपाल में स्थित विश्व की सबसे ऊंची पर्वत चोटी एवरेस्ट की चढ़ाई कर रहे थे। 21 मई को उन्होंने एवरेस्ट की चढ़ाई पूरी करते ही तितंगा फहराया। दूसरे दिन सत्यदीप ने एवरेस्ट के पास मौजूद विश्व के चौथी सबसे ऊंचे पर्वत ल्होत्से को भी फतह कर लिया। 

चोटी पर पहुंचने के बाद सत्यदीप ने शान से तिरंगा झंडा फहराया। उन्होंने बताया कि पांच अप्रैल से उनकी टीम ने पर्वतों की चढ़ाई शुरू की थी। इस दौरान कई मुश्किल आईं। लेकिन सत्यदीप के कदम नहीं रुके और उन्होंने अपना नाम विश्व रिकॉर्ड में दर्ज करा दिया।

सत्यदीप ने बताया कि पर्वतों को फतह करने का उनका यह सफर जारी रहेगा। नए रिकॉर्ड के लिए सत्यदीप ने पूरनपुर का नाम भी रोशन किया है। इस पर लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उनकी सफलता पर लोगों में खुशी हैं। क्षेत्र के लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम और उनके घर पहुंचकर बधाई दी।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: घास काटने गए युवक पर वन्यजीव का हमला, ग्रामीण बोले- बाघ ने किया हमला...वन महकमे में संशय की स्थिति

संबंधित समाचार