- Page 5

Lok Sabha Elections 2024 6th Phase: यूपी में छठे चरण का मतदान समाप्त, 54.03 फीसदी पड़े वोट, जानें सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

सुलतानपुर सदर से विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने किया मतदान

सुलतानपुर सदर से विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने साधन सहकारी समिति रतनपुर पर बने मतदान पर पहुंच कर मतदान किया। 

3

 भाजपा नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने डाला वोट

भारतीय जनता पार्टी के नेता और विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने वोट डालने के बाद कहा, "लोकतंत्र के महापर्व में सभी को मतदान करना चाहिए। भारत को निर्णायक और शक्तिशाली नेतृत्व की जरूरत है। 400 पार का नारे की सफलता की तरफ हम बढ़ रहे हैं।" 

6

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया मतदान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग। इसके  साथ ही उन्होंने छठे चरण के मतदाताओं से बढ़चढ़ कर वोट देने की अपील की है।

श्रावस्ती में सुबह 9 बजे तक पड़े 12.96 फीसदी वोट

संसदीय सीट श्रावस्ती ( विधानसभा बलरामपुर , तुलसीपुर , गैसड़ी ) के लिए प्रातः 9 बजे तक वोट प्रतिशत - 12.96 (पुरुष 13.19, महिला 12.70) । भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने परिवार के साथ किया मतदान।

6

जौनपुर: भाजपा के उम्मीवादर कृपा शंकर सिंह ने डाले वोट

जौनपुर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीवादर कृपा शंकर सिंह कंपोजिट विद्यालय सहोदरपुर विधानसभा क्षेत्र बक्शा जौनपुर में बने पोलिंग बूथ पर पहुंचकर मतदान किया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से मतदान की अपील की।

आगे पढ़ें

संबंधित समाचार

- Page 5