हल्द्वानी: 27 मई से मिल सकती है गर्मी से राहत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार।  मौसम विज्ञान केंद्र ने हल्द्वानी में 26 मई तक भीषण गर्मी का अनुमान जताया है। 27 मई से गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। उधर पहाड़ों में बारिश का दौर जारी है।

हल्द्वानी में तापमान में फिर से बढ़ोत्तरी होने लगी है। 21 से 23 मई तक गर्मी अपेक्षाकृत कुछ कम रही थी। अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा था। शुक्रवार को सुबह से ही गर्मी रही। दिन के समय लू के थपेड़े भी चले। गर्मी से लोग परेशान हो उठे। दोपहर के समय गर्मी सहन करना मुश्किल हो गया।

अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार तक इसी तरह से गर्मी का प्रकोप रहेगा। संभावना है कि सोमवार से बादल छा सकते हैं और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। उधर पहाड़ों में बारिश का दौर जारी है।

मुक्तेश्वर में 8.5 मिमी, गंगोलीहाट में तीन मिमी, पिथौरागढ़ में 2.2 मिमी, सोमेश्वर में 2 मिमी, देवीधूरा में 6.5 मिमी, जैंती में नौ मिमी और सामा में 6 मिमी बारिश दर्ज की गई है। बारिश से पहाड़ों में मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में आगे भी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है। 

संबंधित समाचार