बरेली: पति की मौत के बाद ससुराल वाले बना रहे देवर के साथ शादी का दबाव, रिपोर्ट दर्ज

बरेली: पति की मौत के बाद ससुराल वाले बना रहे देवर के साथ शादी का दबाव, रिपोर्ट दर्ज

बरेली, अमृत विचार। एक महिला के पति की मौत के बाद उसके ससुराल वाले उसकी शादी उसके देवर से कराने की जिद पर अड़े हुए हैं। उसका देवर महिला पर गलत नीयत रखते हुए उसके साथ अश्लील हरकते करता है। देवर की शिकायत करने पर उलटा महिला के साथ मारपीट की। यहां तक की उसका गर्भ गिराने का प्रयास किया। महिला ने आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली क्षेत्र के सराय खानम निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी 28 फरवरी 2024 को हजियापुर निवासी नासिर से हुई थी। 31 मार्च 2024 को उसके पति की हार्ट हटैक से मौत हो गई। परिवार में देवर नाजिम और ननद रूबी व जेठानी नसरीन भी रहते हैं। पति की मौत के बाद उसका देवर उस पर गलत नीयत रखने लगा और मौका पाकर अश्लील हरकते करने लगा। 

इस दौरान उसपर देवर से निकाह करने का दबाव बनाया गया। 10 मई को उसने शादी करने से मना किया तो ससुराल वालों ने उसे बुरी तरह मारा पीटा। उस पर दबाव बनाने लगे की वह गर्भपात करा दे और देवर से निकाह कर ले। महिला ने यह सारी घटना अपनी मां को बताई। उसे यह कहकर घर से निकाला दिया कि उसके बच्चे को भी उसके पति का हिस्सा नहीं मिलेगा। इस माामले में आज महिला ने ननद रूबी, जेठानी नसरीन, इशहाक, नंदोई कबीर व देवर नाजिम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

ये भी पढ़ें- बरेली: 'बेवफा निकली पत्नी, इसलिए आत्महत्या कर रहा हूं', वीडियो रिकॉर्ड करके ट्रेन के आगे कूद गया युवक