ओडिशा में BJP प्रत्याशी गिरफ्तार, भेजे गए जेल... EVM में तोड़फोड़ करने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ओडिशा मे एक बीजेपी कैंडिडेट को EVM से तोड़फोड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दरअसल मामला EVM में खराबी के कारण उन्हें वोट डालने के लिए काफी देर तक लाइन में इंतजार करना पड़ा था।

बीजेपी विधायक प्रशांत जगदेव को इस बार खुर्दा विधानसभा सीट से मैदान में बीजेपी ने उतारा है, ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ साथ विधानसभा का भी चुनाव हो रहा है, 

ये वारदात शनिवार को बेगुनिया विधानसभा क्षेत्र के बोलागाड ब्लॉक के कौंरीपटना में बूथ 114 पर हुई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रशांत जगदेव अपनी पत्नी के साथ बूथ पर गए थे। लेकिन ईवीएम खराब होने के कारण उन्हें वोट डालने के लिए कुछ देर तक इंतजार करना पड़ा था, 

इसी बीच पीठासीन अधिकारी के साथ बहस होने लगी, इसी बीच बीजेपी कैंडिडेट ने ईवीएम को मेज से खींच लिया, और वह गिरकर टूट गई, पुलिस अधीक्षक अविनाश कुमार ने कहा कि विधायक को पीठासीन अधिकारी की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

एसपी ने कहा कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के अलावा जगदेव पर IPC की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है, कोर्ट ने प्रशांत  को न्यायिक हिरासत में भेज दिया और फिलहाल वो खुर्दा जेल में अभी बंद है।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: नहर में फंसी डॉल्फिन को 24 घंटे के अभियान के बाद बचाया, घाघरा नदी में वापस छोड़ा

संबंधित समाचार