खटीमा: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। चकरपुर में रेलवे क्रॉसिंग पार कर घर जाते समय एक वृद्ध ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को स्थानीय लोगों की सहायता से तत्काल नागरिक अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
 
सोमवार देर शाम पचौरिया चकरपुर निवासी राम दत्त फुलेरा (82) पुत्र स्वर्गीय लोकमणि फुलेरा पचौरिया के पास रेलवे ट्रैक के पास टहल रहे थे। टहलते टहलते वह रेलवे क्रासिंग को पार कर घर जाने लगे। इसी दौरान टनकपुर से खटीमा की ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन व ग्रामीण उन्हें तत्काल नागरिक अस्पताल लाए। जहां चिकित्सों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ट्रेन के चालक ने खटीमा में स्टेशन मास्टर को जानकारी दी जिन्होंने चकरपुर पुलिस चौकी को अवगत कराया। सूचना पर पुलिस चौकी प्रभारी प्रियांशु जोशी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे, लेकिन परिजन घायल को अस्पताल ले जा चुके थे।
 
अस्पताल पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी गोविन्दी देवी, पुत्र पुष्कर दत्त फुलेरा, पुत्री किरन को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। मंगलवार को एएसआई नाथ सिंह ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

संबंधित समाचार