प्रयागराज : दो पत्नियों के बीच पिसा युवक, जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कौशांबी, प्रयागराज। दो पत्नियों के बीच पीसकर युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी, पत्नियों के विवाद के चलते युवक द्वारा यह कदम उठाए जाने की बात सामने आई है।

मामला कड़ाधाम थाना क्षेत्र के देवीगंज कस्बे का है कड़ा धाम थाना क्षेत्र के देवीगंज कस्बे का रहने वाला 40 वर्षीय धोबी लाल पुत्र कल्लू ने दो शादी की है। युवक के पहली पत्नी से पांच बच्चे हैं जिनमे दो पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। दूसरी पत्नी मंजू देवी से एक सात वर्ष का पुत्र है।

बताया जाता है की दोनों पत्नियों के आपसी कलह के चलते युवक ने संदिग्ध दशा में ज़हरीला पदार्थ निगल अगला लिया। युवक की हालत बिगड़ते देख परिजन उसे इलाज के लिए कड़ा के सरकारी अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।

मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने औपचारिकता कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई है। वही युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

 

 

संबंधित समाचार