लखीमपुर-खीरी: दुकानदार की पिटाई कर सिर में घोंपा चाकू, घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

demo image

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। थाना निघासन क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते दुकान पर बैठे एक युवक की हमलावरों ने पहले जमकर पिटाई की। बाद में उसके सिर पर चाकू मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी निघासन में भर्ती कराया गया है। 

थाना व कस्बा निघासन के मोहल्ला दुर्गापुरम निवासी सूरज ने बताया कि उसका 10 दिन पहले पड़ोस में रहने वाली बहोरी की पत्नी के बीच मामूली विवाद हो गया था। गांव का ही अमित बहोरी के घर पर आना-जाना है। जिस वजह से अमित उससे रंजिश मानता है।

घटना बुधवार की शाम करीब पांच बजे की है। वह अपने घर पर किराने की दुकान पर बैठा था। तभी अमित मोहल्ले के ही अपने साथी मिथलेश व अनिल उसकी दुकान पर आ धमके और गाली गलौज करने लगे। आरोपियों के पास लोहे की राड व चाकू थे। गाली देने से मना करने पर आरोपियों ने पिटाई शुरू कर दी। 

आरोप है कि अमित ने सिर पर चाकू से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। किसी तरह से जब वह जान बचाकर भागा तो बायें पैर पर लोहे की राड से वार कर दिया। बीच-बचाव करने आई बहन की भी पिटाई कर दी। आसपास के लोगों के आने पर आरोपी धमकी देकर भाग निकले। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढे़ं- लखीमपुर-खीरी: किशोरी को बहला फुसलाकर ले गया आचार्य, रिपोर्ट दर्ज

 

 

संबंधित समाचार