बरेली: डॉक्टर से अप्वाइंटमेंट दिलाने के लिंक भेजकर खाते से निकाले 99 हजार रुपये, रिपोर्ट दर्ज 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

साइबर ठगों ने लिंक डाउनलोड कराकर डेटा कर लिया हैक

बरेली, अमृत विचार। साइबर ठगों ने बुजुर्ग महिला के इलाज के लिए डॉक्टर से अप्वाइंटमेंट दिलाने के बहाने झांसे में ले लिया। इसके बाद लिंक भेजकर नौ दिन बाद खाते से 99 हजार 499 रुपये निकाल लिए। यही नहीं फोन कर रुपये निकलने की भी ठगों ने जानकारी दी। महिला की तहरीर पर इज्जतनगर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

सन सिटी विस्तार निवासी एयरफोर्स से रिटायर्ड मास्टर वारंट ऑफिसर बलवीर कौर ने बताया कि 21 मई की शाम 4.45 बजे उनके मोबाइल पर किसी का फोन आया। फोन उनके पति बचित्तर सिंह ने उठाया। फोन करने वाले ने उनके पति से बलवीर कौर का नाम पूछा। इसके बाद खुद बताया कि उनके खाते से 99,499 रुपये निकल गए हैं। वह पांच मिनट में बैंक ऑफ बड़ौदा की ब्रांच में गए और खाता चेक किया तो पता चला कि उनके खाते से चार बार में 99,499 रुपये निकल गए। उन्होंने तत्काल साइबर सेल में शिकायत की। 

बचित्तर सिंह ने बताया कि उनकी तबीयत खराब थी। वह दिल्ली में ऑनलाइन किसी डाक्टर के अप्वाइंटमेंट लेना चाहते थे। इसके लिए कुछ साइटों पर गए थे। इसी संबंध में उनके पास पहले दो तीन कॉल आई थीं और फोन पर पूछा था कि डाॅक्टर से अप्वाइंटमेंट चाहते हैं। ठगों ने कहा था कि 20 रुपये खर्च कर अप्वाइंटमेंट मिल जाएगा। इस पर एक युवक ने एक लिंक भेजा था। उस लिंक को उन्होंने डाउनलोड कर लिया। लिंक के डाउनलोड करते ही सारा डेटा ठग के पास चला गया। जिसके बाद उसने खाते से रुपये निकल लिए।

ये भी पढ़ें- बरेली: 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार