श्रावस्ती: ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट में उत्तीर्ण खिलाड़ियों को एसपी ने किया सम्मानित
श्रावस्ती, अमृत विचार। पुलिस लाइन में ताइक्वांडो सीखने वाले बच्चों को बेल्ट परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इस दौरान पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया ने बेल्ट प्रमोशन टेस्ट में उत्तीर्ण खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र, पदक व बेल्ट प्रमोट करके सम्मानित कर आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि खेलों से बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है।
इसके साथ ही खेलों से धैर्य, सहनशीलता, टीम वर्क आदि गुणों का विकास होता है। ताइक्वांडो एक ऐसा खेल है, जिसमें आत्मरक्षा का कौशल तो आता ही है, जीवन में अनुशासन भी आता है, जो हमें एक गहरी नदी के समान शक्तिशाली और गंभीरता से अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने की सीख देता है। इसलिए शेर की तरह खेलें और जीवन में अपनी मंजिलें तय करें। उन्होंने ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट में उत्तीर्ण खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से अगले पायदान पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा।

तत्पश्चात अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार यादव ने ताइक्वांडो आत्म रक्षा खेल से जुड़े फायदों के बारे में बताते हुए कहा जिसके जीवन में खेल नहीं समझो उसके जीवन में वास्तविक खुशी नहीं है, इसलिए समर्पित होकर अभ्यास करें और अपने आपको एक कदम आगे ले जाने अपना श्रेष्ठ प्रयास करें। प्रशिक्षक सूर्य प्रकाश पांडेय को ताइक्वांडो खेल को निरन्तर बढ़ाते रहने व उपलब्धियां हासिल करने हेतु उत्साहवर्धन किया।
अग्रणी यादव को रेड वन बेल्ट, कशिश गोस्वामी आयुष्मान शुक्ला,वेदांत चौबे,तान्या राज गौतम को ब्लू वन तथा वेदिका चौबे ब्लू बेल्ट व आराध्या शुक्ला, श्रेयस मिश्रा, वैष्णवी पासवान, दिव्याश पासवान को ग्रीन वन बेल्ट, सुरभि जैसवाल, विवेक जैसवाल को ब्लू वन बेल्ट तथा,प्रिंसी वर्मा,आदित्य वर्मा,दर्शिका गुप्ता,आदित्य यादव, नमन गौतम, वैष्णवी गौतम,आरती तिवारी,प्रज्ञा वर्मा, शिवांश वर्मा को येलो बेल्ट,उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संघ के द्वारा जारी प्रमाण पत्र, प्रोत्साहन पदक व बेल्ट प्रदान कर ताइक्वांडो खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, प्रतिसार निरीक्षक अखिलेश कुमार, प्रशिक्षक सूर्य प्रकाश पांडेय, सभी खिलाडियों के अभिभावकगण आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:-हरदोई: छात्र की हत्या के बाद पाली कस्बे में बढ़ा तनाव, बंद कराई गई बाजार, तीन के खिलाफ केस दर्ज
