Kanpur Lok Sabha Election: भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले ने दर्ज की जीत, सपा प्रत्याशी राजाराम पाल को हराया
कानपुर, अमृत विचार। अकबरपुर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले ने जीत दर्ज की है। सपा प्रत्याशी राजाराम पाल को हार का सामना करना पड़ा है। मतगणना के शुरुआती कुछ राउंड में पिछड़ने के बाद देवेंद्र सिंह भोले ने वापसी की और लगातार सपा प्रत्याशी राजाराम पाल को पिछाड़ते हुए नजर आए। तीसरे राउंड की गणना खत्म होने तक देवेंद्र सिंह भोले 11177 वोटों के साथ लगभग 500 वोटों से आगे हो गए।
चौथे राउंड की गिनती के दौरान वे 21447 वोटों के साथ लगभग 5000 वोटों से आगे रहे। सातवें राउंड में 43007 वोटों के साथ 11044 वोटों की उन्होंने राजाराम पाल पर बढ़त हासिल कर ली। नौवें राउंड की गिनती खत्म होने तक देवेंद्र सिंह भोले 168772 वोटों के साथ लगभग 19000 वोटों से आगे हो गए। वहीं तेरहवें राउंड की गणना खत्म होने पर वे लगभग 31000 वोटों से राजाराम पाल से आगे नजर आए। अंत में देवेंद्र सिंह भोले ने जीत दर्ज कर ली।
