लखीमपुर-खीरी: बंदरों के झुंड ने हमला कर बुजुर्ग को किया घायल, अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। जिले में बंदरों का हमला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। थाना मैगलगंज क्षेत्र में बंदरों के झुंड ने एक बुजुर्ग पर हमला बोल दिया और उन्हें नोच कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

कस्बा मैगलगंज निवासी रामासरे घर के पास बैठे हुए थे। इसी बीच बंदरों का झुंड आ गया। बताते हैं कि झुंड में आठ से अधिक बंदर थे। वह कुछ समझ पाते। इससे पहले ही बंदरों ने उन पर हमला बोल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी चीख पुकार सुनकर लोग लाठी डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और बंदरों से बचाया। वह मौके पर ही बेहोश हो गए। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। लोगों का कहना है कि बंदरों के हमले का कोई न कोई रोज शिकार हो रहा है।

ये भी पढे़ं- लखीमपुर खीरी-बहराइच बार्डर के जालिमनगर पुल पर वृद्ध की लटकती हुई मिली लाश, शव की शिनाख्त में जुटी पुलिस 

 

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात