Unnao News: सीयूजीएल भूमिगत पड़ी पाइपलाइन लीकेज होने से हड़कंप...गैस रिसाव होने की सूचना पर पहुंची दमकल
उन्नाव में सीयूजीएल भूमिगत पड़ी पाइपलाइन लीकेज होने से हड़कंप
उन्नाव, अमृत विचार। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के सरैया सब स्टेशन के सामने भूमिगत पड़ी सी यू जी एल की भूमिगत लाइन लीकेज होने के कारण गैस रिसाव होने लगा। जिससे आसपास के रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं आग लगने की सूचना पर पहुंची दमकल ने किसी तरह आग को बुझाया। जिसके बाद पाइपलाइन की मरम्मत करायी गयी।
राजधानी मार्ग स्थित सरैंया सब स्टेशन के सामने महेश आयरन स्टोर के बगल में भूमिगत पड़ी सीयूजीएल गैस की पाइपलाइन लीकेज हो गयी। जिस कारण गैस का रिसाव होने लगा। गैस रिसाव होने से आसपास रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया।
इस दौरान आग लग गयी। घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गयी। सूचना पर फायर ब्रिगेड कर्मी मौके पर पहुंचे जहां आग को किसी तरह बुझाया। जिसके बाद सीयूजीएल के अधिकारियों को अवगत कराया गया। सूचना पर पहुंचे कर्मियों ने मरम्मत कर गैस रिसाव बंद किया। गैस रिसाव बंद होने के बाद आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली।
