चोरी की तीन बाइक व दर्जनों बाइक के इंजन सहित दो गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

कुमारगंज/अयोध्या, अमृत विचार : कुमारगंज पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लग गई है। प्रभारी निरीक्षक रतन सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम का गठन किया गया. जिन्होंने लाखों की चोरी करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी की तीन मोटरसाइकिल और कई मोटरसाइकिलों के इंजन सहित भारी मात्रा में इंजन पार्ट्स बरामद किए गए। पुलिस टीम ने युवक दुर्गादीन निवासी कस्बा कुमारगंज एवं राम बहादुर निवासी बवां को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद दोनो चोरो ने अन्य घटनाओं को भी कबूल किया। वहीं दोनो के पास से तीन मोटर साइकिलें, 11 मोटरसाइकिलों के इंजन पार्ट्स, एक फुल इंजन सहित 41 इंजन के कटे पार्ट्स, चार रिम, 24 सॉकर, हीरो सुपर बाइक की टंकी, गाड़ी के अन्य छोटे छोटे पार्ट्स आदि बरामद किया। पुलिस ने पकड़े गए दोनो युवकों को उनके विरुद्ध थाने में पहले से दर्ज चोरी के मुकदमों के आरोप में जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ेः बहराइच: वन क्षेत्राधिकारी धर्मापुर रेंजपर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित, जानें वजह

संबंधित समाचार