धूं-धूंकर जलने लगा दिल्ली का ये रेस्टोरेंट, पहले बिजली के तारों में लगी आग, फिर मचा हड़कंप
नई दिल्ली। दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में स्थित एक रेस्टोरेंट में आग लगने का मामला सामने आया है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं।
जानकारी के मुताबिक आग सबसे पहले बिजली के तारों में लगी, जिसके बाद यह रेस्टोरेंट तक फैल गई। आग लगने से हड़कंप मच गया। मौके पर दमकल की 7 गाड़ियां मौजूद हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।
खबर जल्द अपडेट होगी...
यह भी पढ़ें- सोनिया गांधी फिर से चुनी गईं कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन, प्रस्ताव पर लगी मुहर
