रामपुर : डूंगरपुर से जुड़े एक मामले में सपा नेता आजम खां समेत छह आरोपी बरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में हो रही थी सुनवाई, आजम खां और ठेकेदार वीसी के जरिए कोर्ट में हुए पेश

रामपुर, अमृत विचार। सपा नेता आजम खां से जुड़े डूंगरपुर के एक और मामले में  एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए सभी छह आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है। हालांकि शुक्रवार को दोनों पक्षों की बहस पूरी हो गई  थी। आजम खां और बरकत अली वीसी के माध्यम से कोर्ट में पेश हुए जबकि, अन्य आरोपी कोर्ट आए।

बता दें कि सपा नेता आजम खां के खिलाफ वर्ष 2019 में डूंगरपुर बस्ती में रहने वाले लोगों ने बस्ती को खाली कराने के नाम पर लूटपाट,चोरी,मारपीट, छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में गंज थाने में कई मुकदमे दर्ज कराए थे। जिसमें लगातार सुनवाई हो रही है। हालांकि सपा नेता आजम खां फिलहाल सीतापुर जेल में बंद है।

डूंगरपुर बस्ती निवासी एक व्यक्ति द्वारा दर्ज कराए गए एक मुकदमे में दोनों पक्षों की ओर से शुक्रवार को बहस पूरी हो गई थी। कोर्ट ने इस मामले में  सोमवार  सुबह  को अपना फैसला सुना दिया। जहां कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में सपा नेता आजम खां,उनके करीबी रह चुके फसाहत अली खां शानू,इमरान, इकराम,शावेज खां, ठेकेदार बरकत अली समेत सभी आरोपी को बरी कर दिया है।

अभियोजन पक्ष डूंगरपुर से जुड़े मामले में  एक मामले में साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सका। जिस कारण से कोर्ट ने सभी  आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है। - विनोद शर्मा अधिवक्ता,आजम खां

ये भी पढे़ं : रामपुर : हैंडपंप को तोड़ते समय पेट में लगा धारदार हथियार, मौत

संबंधित समाचार