बलरामपुर: नाराज ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक में जड़ा ताला किया धरना प्रदर्शन, जानें क्या है पूरा मामला 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलरामपुर, अमृत विचार। सोमवार को विकास खंड श्रीदत्तगंज के ग्राम प्रधानों ने बकाया मनरेगा भुगतान न मिलने के कारण ब्लॉक परिसर में धरना प्रदर्शन किया। नाराज प्रधानों ने ब्लॉक में ताला जड़ दिया।
     
प्रधान संघ अध्यक्ष कुलदीप सिंह व महामंत्री मो.अनवर खान ने बताया कि 31 मार्च को लेखाकार के सेवा निवृत हो जाने के कारण वह पद 1 अप्रैल 2024 से 2 जून 2024 तक रिक्त था। 3 जून को नए लेखाकार ने कार्यभार ग्रहण किया। नवनियुक्त लेखाकार द्वारा 1 अप्रैल से 2 जून तक का श्रमांश भुगतान करने से मना किया जा रहा है। कई माह श्रमांश भुगतान न मिलने के कारण श्रमिकों ने कार्य करना बंद कर दिया है। श्रमिकों के द्वारा प्रधानों पर आक्षेप लगाया जा रहा है कि प्रधानों के स्तर से ही श्रमांश भुगतान लंबित है। जबकि प्रधानों द्वारा लगातार अथक प्रयास किया जा रहा है लेकिन श्रमिक नही मान रहे है। लेखाकार के इस रवैये से मनरेगा कार्य प्रभावित हो रहा है। 

नाराज प्रधानों ने ब्लॉक में ताला जड़ नाराजगी जताई और खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द बकाया भुगतान करवाए जाने की मांग की। इस मौके पर शौकत अली,सलमान, हजारीलाल,कुतुबउल्ला, मीना, कलावती, उग्रसेन, संचित वर्मा,सुभाष चंद्र, राजमनी,निहालुद्दीन समेत कई प्रधान उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें -बाराबंकी में चूल्हे की चिंगारी से स्वाहा हुए छप्परनुमा चार घर, कई घंटे बाद पहुंचे दमकल कर्मी



संबंधित समाचार